भिवानी: जिले के पतराम गेट स्थित कांवडिया मंदिर में पहली बार तीन दिवसीय सहस्त्र चंडी रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया।
इसमें 41 विद्वानों ने बड़े ही विधि विद्यान से मंत्रोच्चारण कर समापन्न करवाया। इसका उदेश्य देश के अंदर सुख शांति व संपन्नता बनी रहे व कभी भी अराजकता का माहौल ना बने था। मनोज पंडित खोरडिया के सानिध्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पहले राजा महाराज हवन यज्ञ अपने प्रजा की सुख शांति के लिए करवाते थे ।