भिवानी: कृष्णा कॉलोनी में रोटरी क्लब भिवानी डाउनटाउन द्वारा नि:शुल्क शिविर में जांचा 275 मरीजों का स्वास्थ्य
कृष्णा कॉलोनी स्थित जगदीश पुत्री पाठशाला में रोटरी क्लब भिवानी डाउनटाउन तथा आर्टिमिस अस्पताल गुरूग्राम द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भिवानी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रघुबीर शांडिल्य ने किया। कार्यक्रम में सान्निध्य हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी महंत चरणदास महाराज का सान्निध्य रहा।