बिजनौर: मंडावर क्षेत्र में गांव मिर्जापुर के पास अनियंत्रित कार सड़क किनारे पलटी तीन युवक गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 19, 2024 मंडावर थाना क्षेत्र में गांव मिर्जापुर के पास सड़क किनारे एक तेज रफ्तार कार पलट गई। कार में सवार कीरतपुर थाना क्षेत्र की गांव भनेड़ा निवासी असमद, जावेद,और आतिफ गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों युवक बालावाली घूमने जा रहे थे। कार के सामने अचानक किसी पशु के आ जाने से कार ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पलट गई। तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।