बिजनौर: नांगल क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत परिवार में मचा कोहराम
Bijnor, Bijnor | Aug 18, 2024 बिजनौर के नांगल क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव सलीपुर कोटला निवासी भूरे सिंह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उसके बाद उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं आज भूर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद उनके पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।