बिजनौर: गांव नांगल जाट के जंगल में गुलदार ने एक गोवंश को बनाया निवाला क्षेत्र में दहशत का माहौल
Bijnor, Bijnor | Aug 19, 2024 हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव नांगल जट में नौबहार सिंह के खेत में गुलदार ने एक आवारा गोवंश को निवाला बना लिया। खेतों पर काम करने के किसानों ने देखा तो गोवंश का अध खाया शव पड़ा मिला। जिसे देख किसानों में हड़कम मच गया। सभी किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए बिजनौर वन विभाग की टीम को सूचना दी है। और सूचना के बाद वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने की बात कर रही है।