बिजनौर: बिजनौर में एसपी के आदेश पर वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
Bijnor, Bijnor | Aug 18, 2024 बिजनौर जिले में एसपी अभिषेक झा के आदेश पर वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से सात वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्तों को बाद में माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।