बिजनौर: बिजनौर में सेंट मेरी चौराहे पर स्थित बालाजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हुई महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Bijnor, Bijnor | Aug 19, 2024 बिजनौर जनपद में सेंट मैरी चौराहे के पास मौजूद बालाजी हॉस्पिटल में प्रसव पीड़ा के दौरान एक महिला की मौत हो गई। गांव तिमारपुर निवासी नीरज की पत्नी सोनम को प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनम की उपचार के दौरान मौत हो जाने से उनके परिवार में कोहराम मच गया। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया।