बिजनौर: बिजनौर जिले में बढ़ते गुलदार के आतंक को लेकर गांव गांव जाकर लोगों को जागरुक कर रहे वनकर्मी
Bijnor, Bijnor | Aug 18, 2024 बिजनौर जनपद में लगातार गुलदार की दहशत बरकरार है ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए वन विभाग की टीम गांव गांव जाकर लोगों को खुले में सोने के लिए साफ मना कर रही है। साल 2023 के अंदर जिले भर में गुलदार ने 20 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। जबकि अभी भी गुलदार की दहशत बरकरार है। और साल 2024 के भीतर भी गुलदार ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया है