बाह: पिनाहट में तमंचा लहराने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चंबल के बीहड़ से बरामद हुआ हथियार
थाना पिनाहट क्षेत्र में एक युवक द्वारा तमंचा लहराते हुए धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला 22 दिसंबर 2024 का है, जब आरोपी युवक मुकुल उर्फ मोनू ने पारिवारिक झगड़े के दौरान तमंचा लहराकर पड़ोसी महिला को धमकी दी थी। घटना का वीडियो वायरल होने पर महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।