बाह: तहसील बाह में खतौनी के लिए लंबी लाइन, ठंड में घंटों खड़े रहे किसान
बाह तहसील में मंगलवार दोपहर 2 बजे किसानों को खतौनी प्राप्त करने के लिए लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ा। ठिठुरती ठंड के बीच सुबह से ही किसान तहसील कार्यालय के बाहर जमा हो गए और घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। प्रशासनिक अव्यवस्था और धीमी प्रक्रिया के चलते किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई बुजुर्ग किसान और महिलाएं भी लाइन में खड़े दिखे।