बाह: बासौनी और बाह पुलिस ने थाने में नमस्कार के साथ फरियादियों का किया स्वागत
आगरा पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ के निर्देश पर जिले के सभी थानों में फरियादियों का ‘नमस्कार’ संबोधन के साथ सम्मानपूर्वक स्वागत किया जा रहा है। बासौनी थाना प्रभारी सोहन पाल चौधरी ने मंगलवार दोपहर 1 बजे बुजुर्ग दंपति को नमस्कार कर कुर्सी पर बैठाया और उनकी समस्या ध्यानपूर्वक सुनी। पुलिसकर्मियों के इस बदले हुए व्यवहार से फरियादियों में विश्वास बढ़ रहा है।