बाह: बटेश्वर और फतेहपुर सीकरी में ताज महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
फतेहपुर सीकरी के सांसद व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बटेश्वर और फतेहपुर सीकरी में ताज महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की पहल की है। सांसद ने मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से चर्चा कर सहमति प्राप्त की। चाहर ने कहा कि अब तक सांस्कृतिक कार्यक्रम सिर्फ शहरों में होते रहे हैं, लेकिन बटेश्वर और सीकरी जैसे