बाह: पडुआपुरा गांव की महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या
थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव पडुआपुरा में मंगलवार रात 28 वर्षीय महिला भूरी पत्नी रवि परिहार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव घर के कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही वुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।