मुरैना: हाथी का पुरा में सांप पकड़ने गए शिकारी को सांप ने डसा, ग्वालियर रेफर
Morena, Morena | May 30, 2026 सांप पकड़ने के लिए बुलाए गए शिकारी को ही सांप ने हाथी का पुरा में हाथ मे डस लिया।मुरैना जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सांप पकड़ने पहुंचे युवक को ही सांप ने डस लिया। घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया।