इस्माइलपुर: सिंहकुंड गांव में कोसी का भीषण कटाव
सिंहकुंड गांव में कोसी नदी भीषण कहर वर्षा रही है. एक दर्जन से अधिक मकान कोसी नदी में समा गये. देखते ही देखते पक्का मकान कोसी में समा जा रहा है. कोसी के कहर का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पक्का मकान ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर कोसी नदी में समा गया. तस्वीर देख लोग डरे सहमे हैं. बीते 20 दिनों से भीषण कटाव हो रहा है|