इस्माइलपुर: खरीक के अपहृत नाबालिग लड़की 48 घंटे में पुलिस को मिली
अपहृत नाबालिग लड़की खरीक थाना की पुलिस को 48 घंटे में मिल गयी. नवगछिया के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने बताया पीड़ित ने आवेदन दिया था कि उसकी नाबालिग पुत्री घर पर नहीं है. खोजबीन में पता चला कि एक लड़का अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर पुत्री को बहला फुसला कर शादी करने की नीयत से अपहरण कर लिया है.