इस्माइलपुर: नवगछिया में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपती व पुत्र जख्मी
ट्रैक्टर के द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से तीन व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में खगड़िया जिला के बैलदौड़ थाना के पचोढ़ निवासी कृष्णा झा, उनकी पत्नी कल्याणी देवी व पुत्र शंकर झा हैं. स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. तीनों घायलों का अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज किया. तीनों को भागलपुर रेफर किया गया.