इस्माइलपुर: बहतरा से शराब के नशे में पड़ोसी महिला से मारपीट मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली कि परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहतरा में दिलीप सहनी, पिता छेदी सहनी, शराब के नशे में पड़ोस की महिला व अन्य लोगों के साथ मारपीट कर रहा है।डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अभियुक्त दिलीप सहनी को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया।