पटियाली: पटियाली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 24 शिकायतें प्राप्त, 2 का मौके पर निस्तारण किया गया
पटियाली तहसील सभागार में शनिवार को ADM दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकांश मामले राजस्व से जुड़े रहे। अधिकारियों ने शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में SDM प्रदीप कुमार विमल, न्यायिक ADM आतीश कुमार एवं CO संदीप वर्मा।