भादरा: ऑनलाइन धमकी देकर 1 लाख 22 हजार 500 रुपये की ठगी, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की
भादरा। गोगामेड़ी पुलिस थाना में सोमवार को दीपलाना निवासी सीताराम पुत्र जयचंद ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होने का मामला दर्ज किया गया। पीड़ित के अनुसार किसी व्यक्ति ने ऑनलाइन माध्यम से धमकी देने और चोट पहुंचाने का डर दिखाकर उसके साथ 1 लाख 22 हजार 500 रुपये की ठगी की।