पेटलावद: पेटलावद मेले में झूले और चकरी लगाने की अनुमति के लिए झूला व्यापारियों ने एसडीएम को आवेदन दिया
20 नवम्बर को शाम 4 बजे राजस्थान से आये झूला व्यापारियों ने पेटलावद एसडीएम के नाम एक आवेदन सोपा जिसमे बताया गया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हम पेटलावद मेले में झूले चकरी लेकर आये है किंतु हमे यंहा झूले चकरी नही लगाने दिए जा रहे है। जिससे हमें आर्थिक रूप से बड़ी नुकसानी उठाना पड़ेगी। व्यापरियों ने मांग की है कि हमे पेटलावद मेले में झूले चकरी लगाने दिए जाए।