पेटलावद: पेटलावद के शासकीय महावीर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के तहत कार्यशाला आयोजित
आज दिनांक 21 नवंबर को शाम 4 बजे पेटलावद शासकीय महावीर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना अंतर्गत विश्व विरासत सप्ताह एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रेरणादायक भाषण एवं पैनल विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉक्टर सुनील मोरे के नेतृत्व में उक्त आयोजन किया गया।