लखीसराय: लखीसराय जिले के थाना क्षेत्रों में पुलिस का रोको-टोको अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच
अपराध नियंत्रण को लेकर लखीसराय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस द्वारा रोको-टोको अभियान चलाया गया. शनिवार अपराह्न 12:25 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक मध्य पदार्थ एवं अवैध अग्नेयास्त्रों के आयात निर्यात पर रोक लगाने हेतु संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई.