फारबिसगंज: आईटीआई में पीएम विश्वकर्मा योजना के पहले बैच का प्रमाण पत्र वितरण
फारबिसगंज महिला आईटीआई में सोमवार को 12 बजे के करीब एक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए भारत सरकार और श्रम संसाधन विभाग बिहार के सहयोग से जिले के कामगारों के लिए चलाए जा रहे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम विश्वकर्मा प्रशिक्षण योजना के तहत प्रथम बैच के 22 लोगों को प्राचार्य राजीव कुमार द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।