धौलपुर: नया वास मोहल्ले में चोरी हुए मोबाइल को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा, एक ही पक्ष से महिला सहित कुल चार लोग घायल
नया वास मोहल्ले मे दूसरे पक्ष का मोबाइल कुछ दिनों पूर्व चोरी हो गया था। उसी कंपनी का मोबाइल घायल पक्ष के पास भी था। इस बात को लेकर रविवार को दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई। वहीं कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष के लोग एक राय होकर घायल पक्ष के घर पहुंचे, जहां आते ही झगड़ा व मारपीट शुरू कर दिया।