धौलपुर: कलेक्ट्रेट पर नियुक्ति दिलाने की मांग को लेकर चयनित अभ्यर्थियों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
धौलपुर। तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल-1 के छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन सौंप कर भर्ती 2022 के चयनित अध्यापकों को नियुक्ति प्रक्रिया पर यथास्थिति को हटवाकर नियुक्ति देने की मांग की है। ज्ञापन में रीट लेवल-1 के छात्रों ने बताया कि हम तृतीय श्रेणी लेवल-1 के चयनित अध्यापक हैं।