धौलपुर: दर्ज मामले में राजीनामा नहीं करने पर सगे भाई ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दुबाटी मोड पर मारपीट कर किया घायल
घटना को लेकर अस्पताल में भर्ती अधेड़ ने बताया कि विगत दिनों पूर्व घायल की पत्नी के साथ मारपीट की गई थी जिसकी रिपोर्ट मनियां थाना पर नामजद कराई गई थी उक्त रिपोर्ट में राजीनामा करने को लेकर कई दिनों से दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन राजीनामा नहीं करने पर शनिवार को हमला कर घायल किया गया है। घायल आलू के कट्टे सब्जी मंडी से रखकर अपने घर वापस लौट रहा था।