धौलपुर: सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 साल के नाबालिग ने 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
बाड़ी उपखंड के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही एक पांच वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं आरोपी भी नाबालिग बताया गया है।