धौलपुर: कोतवाली थाना पुलिस ने त्यागी भवन पर छापा मारते हुए 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार, ₹283500 किया जब्त
जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार देर रात को जुए के अड्डे पर छापा मारा। कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराना शहर में स्थित त्यागी भवन के पास विगत कई दिनों से अवैध जुए का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने त्यागी भवन से 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹283500 की धनराशि जब्त की है।