सुनेल: सुनेल नाका क्षेत्र से अवैध लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर ट्राली जप्त, चालक गिरफ्तार
Sunel, Jhalawar | Jan 11, 2024 झालावाड़ जिले के सुनेल में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ियों से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया है। वहीं मौके से ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ राजस्थान वन अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है