भरथना: बकेवर में बैंकों की तालाबंदी हड़ताल, ग्राहक मायूस लौटे
बकेवर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार सुबह से पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बैंक हड़ताल रही। बकेवर में पीएनबी, एसबीआई और सेंट्रल बैंक समेत कई शाखाओं में तालाबंदी रही। बैंक पहुंचे ग्राहक शाखाएं बंद मिलने पर मायूस होकर लौट गए। एसबीआई की मुख्य शाखा इटावा मुख्यालय पर बैक अधिकारियो और कार्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया .