कलान: मिर्जापुर क्षेत्र महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सीओ से न्याय की गुहार लगाई
शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और न ही मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता ने अब जलालाबाद के क्षेत्राधिकारी (सीओ) से न्याय की गुहार लगाई।