शाहजहांपुर: रिजर्व पुलिस लाइन के पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित की गई मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला
शाहजहाँपुर। पुलिसकर्मियों के तनाव प्रबंधन हेतु रिज़र्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में “प्रोजेक्ट उम्मीद” के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. हरीश रस्तोगी (वरिष्ठ प्रोफेसर, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ) ने पुलिसकर्मियों को तनाव, अवसाद, आत्महत्या की प्रवृत्ति, नशे की लत और पारिवारिक विवादों से निपटने के उपाय बताए।