शाहजहांपुर: डूडा कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार को लेकर सर्वधर्म एकता समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्वधर्म एकता समिति की महिला प्रदेश अध्यक्ष रीना शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया गया। इसमें कहा गया कि अहमदपुर रेती में कीड़े व दुर्गंधयुक्त गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, टिक्कल रेती की सड़कें गड्ढों से भरी हैं और पथ प्रकाश व्यवस्था ठप है। आरोप लगाया गया कि डूडा कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है।