नागौर: खड़े होकर आतिशबाजी देखने वाले 2 लोगों को चार ने पीटा, शनिवार शाम को सात बजे दर्ज हुआ केस
Nagaur, Nagaur | Nov 2, 2024 खड़े होकर 2 जने आतिशबाजी देखने लगे तो चार ने पीटा। शनिवार शाम को सात बजे केस दर्ज। दीपावली पर हो रही आतिशबाजी का नजारा देखने खड़े हुए दो युवकों को शहर में पीटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शुक्रवार को कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार शहर के पठानों का मोहल्ला निवासी साबिर खां पुत्र मोहम्मद हुसैन ने रिपोर्ट दी है।