नागौर: कुचेरा कस्बे में दीपावली पर्व के अवसर पर दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
Nagaur, Nagaur | Nov 2, 2024 नागौर जिले के कुचेरा कस्बे में शनिवार को नागौर की पूर्व सांसद व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा व डेगाना पूर्व विधायक रिछपालसिंह मिर्धा ने अपने आवास पर दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागौर जिले सहित आसपास के जिलों से भी लोग पहुंचे। इस दौरान आये हुए लोगों ने डॉ ज्योति मिर्धा व रिछपालसिंह मिर्धा का स्वागत किया।