नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन व बीएसएफ के जवानों ने क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च
Nagaur, Nagaur | Nov 2, 2024 नागौर जिले के खींवसर विधानसभा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर शनिवार को पुलिस प्रशासन व बीएसएफ के जवानों ने खींवसर विधानसभा के ग्रामीणों क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को 13 नवंबर को मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों के साथ बीएसएफ के जवान मौजूद रहे।