नागौर: नागौर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में चार नवंबर से शुरू होंगी कक्षाएं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने लिया जायजा
Nagaur, Nagaur | Nov 2, 2024 नागौर के राजकीय मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं चार नवंबर से सुचारू रूप से शुरू कर दी जायेगी। जिसको लेकर आज शनिवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन की और से कॉलेज का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं आपको बता दें कि नागौर का मेडिकल कॉलेज अभी निर्माणाधीन है । यहां 100 सीटें हैं जिनमें से 85 सीटें ही अभी आवंटित हुई है।