जिला प्रमुख के प्रबल दावेदार चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने भरा नामांकन, किसानों व जल स्रोतों का विकास मुख्य प्राथमिकता
जिला परिषद वार्ड 40 से सदस्य पद के लिए भाजपा देहात के पूर्व अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्हें आगामी जिला प्रमुख पद के सबसे प्रबल दावेदारों में माना जा रहा है।
नामांकन के बाद चौहान ने कहा कि क्षेत्र में जल स्रोतों की समस्या गंभीर है। उनका मुख्य लक्ष्य किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर ठोस योजना बनाना और उसे धरातल पर उतारना रहेगा। उनके चुनावी मैदान में उतरने से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
#udaupur #trendingudaipur