अवैध मदिरा पर कार्रवाई वाॅश नष्ट, अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर, 12 अक्टूबर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार पंचायती राज चुनावों की आचार संहिता के तहत प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है।
अलवर में आबकारी टीम ने देशी व अंग्रेजी मदिरा सहित बीयर का अवैध परिवहन करने पर एक बोलेरो जब्त कर चालक को गिरफ्तार करते हुए आबकारी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया। भरतपुर के डीग में आबकारी निरोधक दल ने दबिश देकर 3 हजार लीटर वाॅश नष्ट कर अवैध हथकड़ मदिरा निर्माण में काम आने वाले उपकरण जब्त करते हुए मौके से 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। सुजानगढ़ में नाकाबंदी कर एक शेवरले बीट कार से देषी मदिरा के 384 पव्वे बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी गश्त, नाकाबंदी व दबिश दी जा रही है। समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
--00--
फोटो कैप्शन-
1-3- आबकारी निरोधक दलों की कार्रवाई।