बक्सर: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
Buxar, Buxar | May 22, 2026 पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रवि शंकर मिश्र और अशोक मिश्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह घटना इसी वर्ष अप्रैल में हुई थी। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की रहने वाली किशोरी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन की ससुराल आई थी।