हरिद्वार: हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों से 11 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, बड़ा अभियान चलाकर की कार्रवाई
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आज अलग अलग क्षेत्रों से 11 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी शराब प्रतिबंधित क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब के 311 पव्वे भी बरामद हुए है। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर सबको कोर्ट भेजा गया