हरिद्वार: बढ़ते अपराधों से नाराज कांग्रेसियों ने जटवाड़ा पुल से शहर भर में निकाली जनाक्रोश रैली
बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और लचर कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने गुरुवार राज्य सरकार को जमकर कोसा। महानगर कांग्रेस ने जटवाड़ा पुल से शहर भर में जनाक्रोश रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि हरिद्वार में डकैती, चैन स्नैचिंग, वाहन चोरी और अपहरण जैसी घटनाओं ने लोगों का जीना हराम कर दिया है, जिसके लिए पूरी तरह से राज्य सरकार जिम्मेदार है।