हरिद्वार: हरिद्वार के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और सीडीओ प्रतीक जैन का हुआ ट्रांसफर, कर्मेंद्र सिंह बने डीएम, आकांक्षा कोंडे सीडीओ
हरिद्वार के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और सीडीओ प्रतीक जैन का ट्रांसफर हो गया है। उनकी जगह आईएएस अधिकारी कर्मेंद्र सिंह को हरिद्वार का नया डीएम और आकांक्षा कोंडे को सीडीओ बनाया गया है। देर रात शासन ने अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की। जिसमें हरिद्वार के DM और CDO का नाम भी शामिल है। ट्रांसफर होने के बाद जल्द ही दोनों अधिकारी नई तैनाती का चार्ज संभालेंगे।