हरिद्वार: SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने किया पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, कमल मोहन भंडारी रानीपुर और मनोज नौटियाल कनखल थानाध्यक्ष
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जिले के कई पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। जिसमें कमल मोहन भंडारी को रानीपुर कोतवाली प्रभारी और मनोज नौटियाल को कनखल थानाध्यक्ष बनाया गया। देर रात जारी लिस्ट में रानीपुर कोतवाली प्रभारी रहे विजय सिंह को एएचटीयू का इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई। कनखल थाना प्रभारी रही भावना कैंथोला का गैर जनपद में तैनाती मिली है।