हज़ारीबाग: सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक पर गोलीबारी, पुलिस CCTV खंगाल रही
हजारीबाग के पदमा प्रखंड स्थित सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, रामजय महथा सुबह करीब 8:30 बजे सूर्यपूरा मेडिकल चौक के पास दाढ़ी बनवाने गए थे। इसके बाद वे पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक सवार उनके पास पहुंचा और गोली चला दी।