आज़मगढ़: रजादेपुर के पास रोडवेज बस की चपेट में आकर बुलेट बाइकसवार युवक की मौके पर हुई मौत, शव के पोस्टमार्टम को लेकर हुई कार्रवाई
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रजादेपुर के पास रोडवेज बस की चपेट में आकर मंगलवार को दिन में बुलेट बाइक सवार युवक मुनाब (23) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में ले ली। किसी प्रकार से परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। औपचारिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर ले आया गया।