पुरैनी: बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष ने बलाटोल स्थित आवास पर किया जनता दर्शन, समस्याओं का समाधान करने का किया प्रयास
बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव सोमवार को अपने गृह क्षेत्र में ही मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कुरसंडी पंचायत अंतर्गत बलाटोल स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन किया। जहां पूरे दिन सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही वहीं उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का प्रयास किया।