बीना: सर्वोदय चौराहा स्थित होटल पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, मिल्क केक व पनीर ज़ब्त, गंदगी पर फटकार
Bina, Sagar | Oct 13, 2024 दीपावली त्यौहार के कुछ दिनों पहले खाद्य विभाग की टीम ने सर्वोदय चौराहा स्थित शिमला होटल एवं राजहंस होटल पर कार्रवाई की है। जहां से खाद्य विभाग की टीम ने मिल्क केक एवं बड़ी मात्रा में पनीर को जप्त किया है। जानकारीअनुसार ग्राम खिमलासा में उत्तर प्रदेश से बड़ी मात्रा में मिल्क केक और पनीर आया था। टीम ने मिल्क केक एवं पनीर को जप्त किया है।