बीना: दशहरा पर्व पर आगासौद रोड स्थित मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन, हजारों की तादाद में लोग रहे मौजूद
Bina, Sagar | Oct 13, 2024 बीना में कई वर्षों बाद रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जो आगासौद रोड स्थित मैदान में किया गया। जिसमें हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। जानकारी अनुसार हिंदू संगठन के द्वारा रावण दहन को लेकर कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। जिसके बाद दशहरा पर्व पर कल रात करीब 9:00 बजे रावण दहन किया। रावण दहन कार्यक्रम में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए।